नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं पर नस्लीय गालियां देने के आरोप में एक दंपती को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समर विशाल के समक्ष पेश किए दंपती रूबी जैन और उनके पति हर्ष (हरश सिंह) को मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह ने 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ही इस दंपती को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि 20 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाएं अपने किराए के फ्लैट में एयर कंडीशनर लगवाने का काम करवा रही थीं। काम के दौरान ड्रिलिंग से धूल नीचे वाले फ्लैट में गिर गई, जिस पर पड़ोसी रूबी जैन और हर्ष सिंह ने आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के अनुसार, आरोपी दंपति ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि नस्लीय टिप्पणियां भी कीं।