फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 1 मार्च से कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का जम्मू तवी तक विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई सेवाओं के साथ यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जम्मू तवी तक बढ़ाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह नई व्यवस्था 1 मार्च 2026 से लागू होगी। इससे पहले यह ट्रेन केवल कटड़ा से श्रीनगर तक चलती थी। अब इसका विस्तार जम्मू तक होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का विकल्प मिलेगा। विस्तार के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय पांच घंटे से भी कम रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करने पर भूस्खलन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम जैसी समस्याओं के कारण अक्सर देरी होती थी, लेकिन वंदे भारत ट्रेन इन समस्याओं से पूरी तरह बचाती है। नई सेवाओं के साथ यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जम्मू तवी से श्रीनगर तक ट्रेन संख्या 26401 सुबह 06:15 बजे प्रस्थान करेगी और 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वहीं, श्रीनगर से जम्मू तवी के लिए ट्रेन संख्या 26402 दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और 18:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इसके बीच के स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, रियासी और बनिहाल हैं। यह समय-सारणी यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समय की बचत वाली यात्रा सुनिश्चित करती है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस विस्तार से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा। यह कदम क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने, व्यापार और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट का उद्घाटन 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री की तरफ से हुआ था। उसके बाद से लोग जम्मू और श्रीनगर को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की लगातार मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें