फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अक्षरधाम मंदिर की सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 06 Jul 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मेट्रो स्टेशन के पास अक्षरधाम मंदिर पोस्ट बूथ नंबर एक पर तैनात जवान दिनेश ने खुद को एसएलआर हथियार से गोली मारी थी। वह बूथ पर जमीन पर बैठे हुए हालत में मिला।
विज्ञापन
अक्षरधाम मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षरधाम मंदिर की सुरक्षा में तैनात राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के एक जवान ने गुरुवार तड़के एसएलआर हथियार से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जवान को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की गर्दन में गोली लगी थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि उसमें घरेलू कारणों की वजह को खुदकुशी की बात लिखी है। मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक की पहचान अलवर राजस्थान निवासी दिनेश कुमार (45) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार तड़के मंडावली थाना पुलिस को अक्षरधाम मंदिर की सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवान के खुद को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मेट्रो स्टेशन के पास अक्षरधाम मंदिर पोस्ट बूथ नंबर एक पर तैनात जवान दिनेश ने खुद को एसएलआर हथियार से गोली मारी थी। वह बूथ पर जमीन पर बैठे हुए हालत में मिला। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। पुलिस ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दे दी। कपड़े के तलाशी के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोट में उसने घरेलू कारणों की वजह से खुदकुशी की बात लिखी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखी गई बातों की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिवार वालों के दिल्ली आने के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें