फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता की कोठी पर आरएसी के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, बताई जा रही है ये वजह

Tue, 25 Jun 2024 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के जवान रविंदर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने रविंदर के शव का पोस्टमार्टम कराकर राजस्थान में रहने वाले उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छह जनपथ लेन में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी गुट के नेता शरद पवार के सरकारी आवास पर दो दिन पहले रात 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गोली चलने की आवाज गूंजी। दिल्ली पुलिस के जवान माजरा जानने के लिए पहुंचे तो पता चला कि वहां ड्यूटी पर तैनात राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के जवान रविंदर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने रविंदर के शव का पोस्टमार्टम कराकर राजस्थान में रहने वाले उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन

नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) का जवान रविंदर (30) की ड्यूटी शरद पवार के सरकारी आवास के मेन गेट पर थी। दो दिन पहले रात करीब 12 बजे रविंंदर ने अपनी एसएलआर से खुद को गोली मार ली। वह वहीं अचेत होकर गिर गया। पुलिस उसे आरएमएल अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, मगर उसके मोबाइल में मिले मैसेज से पता लगा कि उसके घर में कई घरेलू समस्याएं चल रही थीं। पत्नी उसे घर बुला रही थी, मगर ये छुट्टी नहीं मिलने की बात कह कर उसे टाल रहा था। इस कारण इनमें आपस में झगड़ा बना रहता था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें