फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर होड में दौड़ने से हुआ हादसा, दबकर चालक की मौत

Wed, 28 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बोडीकोठी-साकरस रोड पर शेखपुर गांव में ट्रैक्टर के पलटने से 20 वर्षीय चालक वसीम की नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर में टक्कर मारने वाले शेखपुर गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के लिए अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया। सोमवार रात्रि साढे़ नौ बजे शेखपुर गांव के वसीम व हाकम अपने ट्रैक्टरों को बोडीकोठी-साकरस रोड से गांव शेखपुर ले जा रहे थे। 

जबकि इनके ही गांव का एक और ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को इनसे आगे पहले ही ले गया था। बताया जाता है कि दोनों ट्रैक्टर चालकों में अपने-अपने ट्रैक्टर को तेज दौड़ाने की होड लग गई। अरशद का अपने ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया।
विज्ञापन


उसने अपने साथी वसीम के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे वसीम का ट्रैक्टर पलट गया। वसीम उसके नीचे दब गया और वसीम की दर्दनाक मौत हो गई। वसीम की मौत का समाचार गांव में पहुंचने पर गांव में मातम पसर गया है। 

इस घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी यादराम बिश्नोई, थाना प्रबंधक रोहताश कुमार, एएसआई रमेश शर्मा, हवलदार राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाही करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने अरशद के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें