फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था, टिकट लेकर मिलेगी एंट्री; सरकार का बड़ा फैसला

Tue, 17 Nov 2026 11:36 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पहले देश के मीडिया को शीशमहल का दौरा कराया जाएगा। इसके बाद आम जनता को भी पूरे परिसर को देखने का मौका मिलेगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने का उद्देश्य लोगों को इस परिसर की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराना है।
विज्ञापन
मंत्री प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली सरकार ने अब इस शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने का फैसला किया है। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पहले कैबिनेट की बैठक में शीशमहल को राज्य अतिथि गृह में बदलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन जनता की मांग को देखते हुए अब इसे आम लोगों के लिए खोलने का फैसला किया गया है। यहां आने-जाने, टिकट बुकिंग और आरक्षण की व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पहले देश के मीडिया को शीशमहल का दौरा कराया जाएगा। इसके बाद आम जनता को भी पूरे परिसर को देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने कभी सरकारी गाड़ी और सरकारी बंगला नहीं लेने की बात कही थी, उसी ने कई पुराने बंगलों, सर्वेंट क्वार्टर और गैराज को तुड़वाकर इस भव्य परिसर का निर्माण कराया।

उन्होंने शीशमहल में स्मार्ट लाइटिंग, महंगे पर्दों और वियतनाम से मंगवाए गए संगमरमर जैसी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता खुद यहां आकर इन चीजों को देख सकेगी। उन्होंने इसे दिल्ली में भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बताते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने कहा कि शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने का उद्देश्य लोगों को इस परिसर की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराना है। हालांकि, फिलहाल इसे देखने के लिए टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग और प्रवेश की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकार की ओर से इन व्यवस्थाओं का ब्योरा बाद में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें