फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा हादसा: शाहदरा में मकान की छत गिरी, मलबे से निकाले छह लोग, दो की हुई मौत और चार घायल

Tue, 17 Nov 2026 11:09 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां एक मकान की छत ढह गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे से छह लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से दो की मौत हो गई है।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां एक दो मंजिला मकान की छत ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

दिल्ली के ज्वाला नगर में मकान गिरने से कितने लोग घायल हुए?

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:13 बजे मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल, मलबे से छह लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में दो लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी पुष्टि होना बाकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ज्वाला नगर हादसे में घायल लोगों को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया?

स्थानीय लोगों ने पुलिस और बचाव दल के साथ मलबे से अभी तक छह लोगों को निकाला है। सभी घायलों को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया है। जहां दो लोगों की मौत बताई जा रही है। मरने वाले में तीन साल का बच्चा और 35 साल का युवक शामिल है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बाबू (3) और पिंटू (35) के रूप में हुई है। वहीं, अमन (18), आकाश (27), विकास (35) और खुशबू (30) घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें