फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीडब्ल्यूडी ने सभी 13 जिलों में तैनात की गईं क्विक रिस्पॉन्स टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
- राहत कार्यों के लिए 24 घंटे शिफ्टों में तैनात रहेंगे अधिकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मानसून सीजन और प्रतिकूल मौसम की संभावनाओं के मद्देनजर राजधानी के सभी 13 जिलों में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) गठित करने का निर्णय लिया है। विभाग के आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह टीमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के तत्वावधान में तत्काल प्रभाव से कार्य करना शुरू कर देंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान भारी बारिश या तूफान के कारण उखड़े हुए पेड़ों को सड़कों से जल्द हटाना और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


विभाग ने राजधानी के ईस्ट, नॉर्थ ईस्ट, नई दिल्ली, साउथ ईस्ट, साउथ, साउथ वेस्ट, नॉर्थ वेस्ट, नॉर्थ, वेस्ट, सेंट्रल, ओल्ड दिल्ली, आउटर नॉर्थ और सेंट्रल नॉर्थ सहित सभी राजस्व जिलों में इन टीमों की तैनाती की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी संकट की स्थिति में जनता की सहायता और समन्वित कार्रवाई के लिए ये टीमें तीन अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से रात 10 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक के लिए निर्धारित की गई है। प्रत्येक जिले और शिफ्ट के लिए विभाग के विशिष्ट सहायक अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें