फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नीट यूजी पेपर लीक में पीवी कुलकर्णी की सीबीआई हिरासत 2 दिन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड प्रह्लाद विठ्ठलराव उर्फ पीवी कुलकर्णी की सीबीआई हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत ने सोमवार को यह आदेश दिया। अदालत ने सह-आरोपी ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पुणे की भौतिकी प्रोफेसर मनीषा संजय हवलदार को 6 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया।


विशेष न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद यह फैसला सुनाया। इससे पहले 16 मई को पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे को 10 दिन की सीबीआई रिमांड मिली थी, जिसकी अवधि सोमवार को पूरी हुई। सीबीआई ने अदालत को बताया कि मनीषा संजय हवलदार नीट-यूजी परीक्षा में अनुवादक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फिजिक्स के प्रश्नों को साझा किया, जो अनुवाद के लिए उनके पास आए थे। एजेंसी का आरोप है कि यही प्रश्न लीक नेटवर्क के माध्यम से बाहर पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच एजेंसी के अनुसार, पुणे के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी एनटीए की ओर से नीट प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी। कुलकर्णी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को इकट्ठा किया और पुणे स्थित अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लासेस भी चलाईं। सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि प्रश्नपत्र किस-किस तक पहुंचाए गए, इसके बदले कितनी राशि ली गई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें