फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, परेशान रहे लोग

Mon, 07 Dec 2015 06:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का असर दिखाना शुरू हो गया है। सोमवार को घने कोहरे के कारण राजधानी समेत सभी एक्सप्रेस एवं शटल गाडिय़ां बैलगाड़ी बन गई। शटल गाडिय़ां देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पलवल से फरीदाबाद के करीब 50 हजार से अधिक यात्री बुरी तरह से प्रभावित हुए। कोहरे के चलते अधिकांश लोग समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाए। सोमवार को बल्लभगढ़ से लेकर होडल तक इस कदर कोहरा छाया हुआ था कि लोको पायलट को 50 मीटर सामने देखना मुश्किल हो रहा था। लोकल और एक्सप्रेस गाडिय़ां रेंगकर चल रही थी।

सुबह के वक्त पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाली शटल गाडिय़ों को पटाखे के सहारे चलाया गया। दैनिक यात्रियों की परेशानी आगे और बढने वाली है।

कोहरे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पलवल से असावटी की दूरी सात मिनट में तय करने के बजाय 35 से 40 मिनट तक लग रहे थे।यानि लोको पायलट को 20-25 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलानी पड़ रही थी। कोहरे के कारण मुंबई-दिल्ली राजधानी को पलवल स्टेशन पर रोककर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचे दैनिक यात्री

होडल और पलवल के हजारों लोग यहां की फैक्ट्रियों और सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं। वह डेली शटल गाडिय़ों से आते-जाते हैं। सोमवार को घना कोहरा होने के कारण शटल गाडिय़ां घंटो देरी से चली।

 इसके चलते फैक्ट्रियों और सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोग देरी से आफिस पहुंचे। कई तो देर हो जाने के कारण आधे रास्ते से ही घर वापस लौटने को मजबूर हुए।

हो सकती हैं कई गाडिय़ां रद्द-
रेल अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई गाडिय़ों को कोहरे के चलते रद्द भी किया जा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी होडल और पलवल से आने वाले दैनिक यात्रियों को होगी। क्योंकि फरीदाबाद के यात्री तो मेट्रो से दिल्ली आ-जा सकेंगे।

लेकिन पलवल और होडल के लोगों को ये सुविधा नहीं मिल पाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि यदि कोहरा तेज होता गया तो आने वाले दिनों में इंटरसिटी, तूफान एक्सप्रेस समेत अन्य शटल गाडिय़ों का परिचालन कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा सकता है।

मेट्रो की रफ्तार भी हुई मंद-
कोहरे के चलते सोमवार सुबह मेट्रो की रफ्तार भी मंद पड़ गई। पहले ही फ्रिक्वेंशी कम होने से शहर के स्टेशनों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है, कोहरे के चलते इंतजार काफी लंबा हो गया।

स्टेशनों पर यात्रियों को 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार का दिन होने के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की बेतहाशा भीड़ बढ़ गई। वहीं, कोहरे के चलते मेट्रो थम थम कर चली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें