फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक फतेहजीत गिरफ्तार: डंकी रूट से विदेश भेजने के बहाने करते ठगी, एजेंट के पकड़े जाने पर हुआ खुलासा

Thu, 12 Sep 2024 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले सिडिंकेट में शामिल पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिये विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह में शामिल पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों को डंकी रूट से अमेरिका भेजने के बहाने फंसाता था। उसने साथियों के साथ मिलकर एक यात्री के लिए ब्राजील का फर्जी वीजा बनवाया और अलग-अलग देशों से होते हुए पांच बार अमेरिका भेजने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 8 मार्च को गांव नोरंगाबाद, तरनतारन, पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचा। उसे कजाकिस्तान से निर्वासित किया गया था। इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्रा दस्तावेज की जांच में पाया कि गुरप्रीत भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भूटान के बाद थाईलैंड गया। फिर वहां से वीजा ऑन अराइवल पर कजाकिस्तान चला गया। उसके पासपोर्ट के दो पन्ने फटे होने के कारण कजाकिस्तान पहुंचने पर अधिकारियों ने पासपोर्ट जब्त कर लिया। इसके बाद आपातकालीन प्रमाणपत्र पर भारत निर्वासित कर दिया गया। धोखाधड़ी करने से इमिग्रेशन अधिकारियों ने गुरप्रीत को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बेहतर आजीविका के लिए अमेरिका जाना चाहता था। वह गांव के एजेंट सुल्तान सिंह से मिला। उसने विभिन्न देशों के जरिये अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। उसने 50 लाख रुपये लेकर यात्रा की सभी व्यवस्थाएं करने का भी वादा किया। 

गुरप्रीत ने एजेंट को 10 लाख रुपये दिए और बाकी रकम गंतव्य पर पहुंचने के बाद देने की बात कही। सुल्तान ने अपने सहयोगियों की मदद से ब्राजील की आगे की यात्रा के लिए कतर में फर्जी वीजा की व्यवस्था की, लेकिन उसके विमान पर चढ़ने से पहले पासपोर्ट से ब्राजील के फर्जी वीजा वाले दो पन्ने हटा दिए। सुल्तान ने गुरप्रीत को अमेरिका भेजने के लिए 2023 में चार और 2024 में एक बार प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव नोरंगाबाद तरनतारन पंजाब निवासी एजेंट सुल्तान सिंह को अमृतसर से दबोच लिया। पूछताछ में सुल्तान ने पंजाबी गायक फतेहजीत के शामिल होने का खुलासा किया। पुलिस ने सुल्तान की निशानदेही पर फतेहजीत के संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। आरोपी ने सत्र न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, जिसे अदालत ने खारिज कर किया। इसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना प्रभारी सुशील गोयल के नेतृत्व में पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने तकनीकी जांच कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एजेंट के संपर्क में आकर गायक करने लगा ठगी
पुलिस के अनुसार, फतेहजीत ने गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और गायक है। वह दुनियाभर में अपने कार्यक्रम पेश करता है। काम के दौरान वह एजेंट सुल्तान के संपर्क में आया, जो लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगता था। इसके बाद वह भी जल्दी पैसे कमाने के लिए उसके साथ काम करने लगा। ग्ररप्रीत के दिए दस लाख रुपये में से उसे 4 लाख रुपये कमीशन के तौर पर मिले थे। उसने सुल्तान और अन्य साथियों की मदद से गुरप्रीत को अमेरिका जाने की पांच बार अलग-अलग देशों से यात्रा करवाई, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। उसने गुरप्रीत की यात्रा के लिए ब्राजील का नकली वीजा भी बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें