आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब विधान सभा चुनाव के लिये ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी के साथ लगातार विवाद भी जुड़ता जा रहा है। हालिया मामला आप प्रवक्ता आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ा है।
पंजाब पुलिस द्वारा खेतान के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक बैठक बुलाई। इसमें पंजाब प्रभारी संजय सिंह, प्रवक्ता आशुतोष व खेतान भी शामिल थे।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि खेतान ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री के सामने अपनी सफाई पेश की। केजरीवाल ने इस दौरान खेतान को भविष्य में सोच-समझकर टिप्पणी करने की नसीहत दी।
वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि खेतान ने पूरे मामले पर माफी मांग ली है। इस पर अब विवाद खत्म हो गया है। बैठक के बाद संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि आशीष खेतान से अनजाने में गलती हुई है।