उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि इस सीसीटीवी फुटेज में पुनीत और उनकी पत्नी मनिका पाहवा के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। खुराना और उनकी पत्नी दोनों एक कमरे में आमने-सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान तनाव साफ देखा जा सकता है। इसमें पत्नी पाहवा कहती है कि.. मैं आपको 10 मिनट दे रहा हूं, चुपचाप बैठिए। मुझे बताइए कि आप क्या करना चाहते हैं। मुझे सीधा जवाब दीजिए। जैसे-जैसे बहस बढ़ती जाती है, पत्नी मनिका पाहवा कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दावा करती है कि इस प्रक्रिया में उसकी खुद की जिंदगी बर्बाद हो गई है। इसके बाद वह उसे धमकी देती है और दावा करती है कि उसके पास उसके रिश्तेदारों के फोन नंबर और पते हैं.. वह उन्हें सब कुछ बता देगी कि क्या हो रहा है। इस पर खुराना जवाब देते हैं..किसी भी दिन।
मां ने लगाई न्याय की गुहार
मृतक खुराना की मां ने कहा है कि एक साल तक दोनों (खुराना और पाहवा) ठीक रहे, लेकिन उसके बाद, उन दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे। एक बार तो मैंने उन्हें अलग भी कर दिया, यह सोचकर कि इससे उन्हें खुशी मिलेगी। लेकिन इसके बाद भी, वह मेरे बच्चे को प्रताड़ित करती रही। मेरा बेटा चुपचाप सब कुछ सहता रहा। पुनीत की मां ने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई।
कई मुद्दों को लेकर झगड़ा होता था
पुनित की मां ने बताया कि झगड़ा कभी-कभी यह पैसे के बारे में होता था, कभी-कभी उनके व्यापार के बारे में, और कभी-कभी पारिवारिक मामलों के बारे में। मेरा बेटा कभी भी खुलकर बात नहीं करता, न तो अपनी मां से और न ही पिता से। वह ये सोचता था कि बता कर माता-पिता पर तनाव का बोझ न डालूं। वह चुपचाप अपने दुख और दर्द को निगलता रहा, और मुझे नहीं पता कि उसने कल क्या किया। पहले, वह ठीक हो गया था, लेकिन कल, उसने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने यह दुखद कदम उठा लिया।
2 करोड़ देने से मुकरे ससुर जगदीश पाहवा
दरअसल, पुनीत ने एक घर खरीदा था, जिसे उसने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा था, लेकिन तलाक के मामलों के बीच पुनीत घर अपने नाम करने की बात कह रहा था, जिसके बदले ससुर जगदीश पाहवा ने पुनीत को 2 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो 12 अक्टूबर 2023 का क्लिप है। मरने से पहले पुनीत ने 59 मिनट का वीडियो बनाया था।
शुरूआती जांच में पत्नी के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच के बाद पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। दोनों दो वर्ष से अलग रह रहे थे। पुनीत ने ही रात को तीन बजे पत्नी को फोन किया था। दो वर्षों में दोनों मिले नहीं थे। दोनों का तलाक के लिए आपसी सहमति से कोर्ट में केस चल रहा था। इनके बीच एक मोशन भी हो चुका था। फिर पुनित ने मनिका को फोन क्यों किया।
बातचीत की ऑडियो पत्नी ने वायरल की थी
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रात 3 बजे जब बात हुई थी तो उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पत्नी मनिका पाहवा ने रिश्तेदारों को भेजी थी। शुरू में मनिका को लगा नहीं था कि पुनीत खुदकुशी कर लेगा। बातचीत के बाद उसे लगा कि कहीं पुनीत खुदकुशी न कर ले। इस कारण उसने वीडियो पुनीत के रिश्तेदारों को भेजी थी।
पुलिस ने फोन को जांच के लिए भेजा
मॉडल टॉउन थाना पुलिस ने पुनीत के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इस मोबाइल फोन से ही पुनीत ने खुदकुशी करने से पहले 59 मिनट की वीडियो बनाई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही वीडियो के बारे में पता लगेगा।