फरीदाबाद के एनआईटी पांच में पंचर बनाने वाले 55 वर्षीय सुभाष की बदमाशों ने बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी।
मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एनआईटी पुलिस ने शव को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने वारदात वाली जगह की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश जारी है।