फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल खाने के शौकीनों के लिए शुरु हो गए हैं बुरे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप दाल खाने के शौकीन हैं तो इसके लिए अब अधिक खर्च करना होगा। मात्र कुछ ही दिनों में दाल के भाव आसमानी हो गए। इनकी कीमतें पांच से 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गई है।
विज्ञापन


आम लोगों का कहना है कि सरकार दावा कर रही है कि महंगाई कम हो रही है। मगर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। अब तो दाल खाना भी मुश्किल हो गया है।

सदर बाजार स्थिति राशन की दुकान चलाने वाले व्यापारी सतीश प्रसाद का कहना है अन्य खाद्यानों की कीमत तो तकरीबन वैसी ही हैं। मगर दालों में काफी तेजी आ गई है।

अब तो ग्राहक भी भाव पूछकर लौट जाते हैं। जो लोग आठ से 10 किलो दाल खरीदते थे अब वह सिर्फ चार से पांच किलो ही खरीद रहे हैं। दालों की यह कीमत क्यों बढ़ रही है इस पर व्यापारी कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्रांडेड दालें भी महंगी...

कईयों का तो कहना है कि दलहनी फसल की पैदावार कम हुई है इस कारण भाव बढ़ रहे हैं। पटेल नगर की रहने वाली गृहणी सरोज का कहना है कि दालों के भाव बढ़ने से किचेन का बजट भी गड़बड़ होने लगा है।

ब्रांडेड दालों में महंगाई का तड़का और भी ज्यादा लगा है। यह दालें पहले से ही महंगी थीं मगर अब इसके भाव में 15 से 20 रुपये प्रति किलो की दर से और इजाफा हो गया है।

टाटा की पैकिंग वाली मूंग धुली दाल अब 140 रुपये किलो के भाव से मिल रही है। जो कुछ दिनों पहले 120 रुपये किलो थी। इसी प्रकार मूंग छिलका दाल 136 रुपये के भाव है। अरहर की दाल 116 रुपये प्रति किलो हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें