फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: यात्रियों की राह आसान करेंगी ये स्पेशल ट्रेन, कई मार्गों पर रेलवे चला रहा गाड़ी; देखें सूची

Tue, 29 Oct 2024 07:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक ने भारी मांग वाले मार्गों पर चलने वाली विशेष ट्रेनों पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा और उनकी देरी को कम करने और यात्री सुविधाओं के मद्देनजर परिचालित करने के लिए शेड्यूल करने को कहा।
विज्ञापन
दीपावली-छठ पर चलेगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने आनंद विहार से जयनगर के बीच सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार से जयनगर के लिए 31 अक्तूबर व 7 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04027 जयनगर से आनंद विहार के लिए 1 व 8 नवंबर को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02276 नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन के लिए चार नवंबर को सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए 3 नवंबर को चलेगी। 

विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 07176 गोरखपुर से सिकंदराबाद के लिए 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 09017 उधना- महुवा स्पेशल ट्रेन 30 अक्तूबर को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09018 महुवा से उधना के लिए 31 अक्तूबर को चलेगी। ट्रेन संख्या 09003 मुंबई से दिल्ली जंक्शन के लिए 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 09004 दिल्ली जंक्शन से मुंबई के लिए 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को चलेगी।

इसके अलावा उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न नियमित ट्रेनों में 59 कोच बढ़ाया है। ये अतिरिक्त कोच 2996 फेरे लगाएंगे और 2.25 लाख से अधिक यात्रियों को बर्थ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 3050 विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। टिकट खरीदने में आसानी के लिए सुविधाजनक स्थानों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, आरक्षण काउंटर और एटीवीएम उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक ने भारी मांग वाले मार्गों पर चलने वाली विशेष ट्रेनों पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा और उनकी देरी को कम करने और यात्री सुविधाओं के मद्देनजर परिचालित करने के लिए शेड्यूल करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें