दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और करीब दो घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग को काबू में लाया। हालांकि इस भीषण आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंपनी में रखा भारी मात्रा में कॉटन, फाइबर, लैपटॉप और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। ब्रजेश कुमार त्यागी के अनुसार इस हादसे में करीब 25 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
उनकी कंपनी के पास फायर एनओसी पहले से ही मौजूद थी, लेकिन शॉर्ट सर्किट की इस घटना ने कुछ ही मिनटों में अधिक क्षति पहुंचाई है। दमकल विभाग का कहना है कि मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी थी।