फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD में जीत पर वेंकैया बोले- जनता का मूड मोदी के साथ, वो फ्री में नहीं चाहती सुविधाएं

Wed, 26 Apr 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेंकैया नायडू
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है। दिल्लीवासियों को जीत की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि जनता का मूड मोदी के साथ विकास के रास्ते पर चलने का है।
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा अब उन्हें तय करना है कि वे मिलकर लोगों की समस्याएं दूर करना चाहते है या नहीं। इतना ही नहीं केजरीवाल के हाउस टैक्स माफ वायदे मुद्दे पर नायडू ने स्पष्ट कर दिया कि जनता मुफ्त कुछ नहीं चाहती, बल्कि टैक्स देकर सुविधाएं चाहती है।   

प्रदेश भाजपा कार्यालय पर एमसीडी की जीत पर बधाई देने पहुंचे वेंकैया नायडू ने कहा यह जीत तिवारी, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने भी केजरीवाल पर इशारों में तंज कसते हुए कहा केंद्र, राज्य सरकार व स्थानीय निकायों को मिलकर काम करना होगा, तभी विकास हो सकता है। दिल्ली में प्रदेश सरकार साथ नहीं दे रही।    
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र, स्थानीय निकायों को पूरा फंड देकर विकास करने में अहम भूमिका निभाएगा। क्या केंद्र एमसीडी को सीधे फंड देगा संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सोचना चाहिए कि उसे दिल्ली के विकास के लिए साथ चलना है या नहीं।  
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने कहा- दिल्लीवासियों के हित में केजरीवाल करें बैठक

manoj tiwari
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दिल्लीवासियों के हित में केंद्र से साथ बैठकर वार्ता करने व अपनी शिकायत बताने का आग्रह किया है।  

तिवारी ने कहा कि केजरीवाल से आग्रह कर रहे है वे हमारे साथ बैठ कर बात करे। उन्हें यदि कोई शिकायत है तो बताए। यदि वे आम लोगों के बीच नहीं बैठना चाहते तो जहां वे कहे वहां बैठना चाहते है वहीं बैठ लेंगे। सरकारों में टकराव ठीक नहीं होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें