फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Public Transport: दिल्ली को आज मिलेंगी 200 ई-बसें, रोहतक तक शुरू होगी इंटर-स्टेट सेवा; बनेगा नया टर्मिनल

Fri, 17 Apr 2026 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आज राजधानी को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, दिल्ली-रोहतक इंटर-स्टेट ई-बस सेवा शुरू होगी और दो नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार शुक्रवार को सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेगी। राजधानी को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, दिल्ली-रोहतक इंटर-स्टेट ई-बस सेवा शुरू होगी और दो नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जाएंगे। नई दो सौ बसें आने के बाद डीटीसी के बेड़े में बसों की संख्या करीब 6300 हो जाएगी। इनमें 4538 इलेक्ट्रिक और 1759 सीएनजी बसें होंगी। ईवी बसों के मामले में दिल्ली की स्थिति देश में और मजबूत होगी।

विज्ञापन


नई बसें लो-फ्लोर और एयर कंडीशन्ड होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही दिल्ली-रोहतक इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू की जाएगी। यह बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट और पीरागढ़ी चौक से होते हुए टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़, सांपला और रोहतक बस स्टैंड तक जाएंगी। सरकार मदनपुर खादर में कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास नया बस टर्मिनल भी शुरू करेगी। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ईस्ट विनोद नगर डिपो में आधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगी। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि दिल्ली को स्वच्छ, सुलभ और यात्री केंद्रित परिवहन व्यवस्था देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें