शुक्रवार रात जिले के जनप्रतिनिधियों ने आचार संहिता की आड़ में पिछले तीन महीने में जनपद में घटित अपराध में बेतहाशा वृद्धि, बेलगाम कानून व्यवस्था पर बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग में चिंता व्यक्त की। इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्रत प्रभार नरेंद्र कश्यप, नवनिर्वाचित सांसद/विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर उपस्थित रहे।
विधायक बोले-पुलिस कमिश्नर सस्पेंड होने चाहिए
पुलिस सुरक्षा के मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्होंने विधायकों और सांसदों के साथ मिलकर बैठक की है। बैठक में फैसला हुआ है कि यूपी के सीएम से मुलाकात की जाएगी। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो आसपास के विधायक, मंत्री और सांसद भी सुरक्षा नहीं लेंगे। उन्होंने मांग की है कि पुलिस कमिश्नर को सस्पेंड किया जाए। पुलिस कमिश्नर के राज में गाजियाबाद का क्राइम ग्राफ बढ़ गया है।