फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, समाधान का जरिया है : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई में लोगों ने सीएम से किया संवाद, विभागों को समाधान के मिले निर्देश
विज्ञापन

शालीमार बाग को आदर्श विधानसभा बनाने का वादा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मेरे क्षेत्र में रेहड़ी वालों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है, अनाधिकृत कॉलोनियों की वजह से परेशानी होती है। ये बातें शालीमार बाग में आयोजित जनसुनवाई में लोगों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने रखीं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को याद दिलाया कि जनसुनवाई औपचारिकता नहीं, समाधान का जरिया है। इसलिए किसी भी शिकायत को नजरंदाज नहीं करना है। इसके अलावा किसी ने पानी की दिक्कत बताई, तो किसी ने सड़कों और पार्किंग की समस्या उठाई। शनिवार को जनसुनवाई में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सीएम ने हर शिकायत को बारीकी से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समय में समाधान किया जाए। सीएम ने कहा कि जनसुनवाई केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जनता की बात समझने और उसे जल्द हल करने का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने वाले सुझाव सरकार के लिए बेहद अहम होते हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर योजनाओं को बेहतर बनाया जाता है।


शालीमार बाग बनेगी आदर्श विधानसभा : मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शालीमार बाग में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई काम तेजी से चल रहे हैं। इनमें सड़कों को बेहतर बनाना, साफ और नियमित जल आपूर्ति, अटल कैंटीन की स्थापना, आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का विस्तार, वाटर एटीएम लगाना और पार्कों का विकास शामिल है। साथ ही इलाके में व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा विकसित करने पर भी काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य शालीमार बाग को एक आदर्श विधानसभा बनाना है, जहां लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं अच्छी गुणवत्ता के साथ मिलें। इसके लिए लगातार निगरानी और विभागों के बीच तालमेल के साथ काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शिकायतें मौके पर हल हुईं : कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा कर लोगों को राहत दी जाए। लापरवाही करने वाले विभाग और अधिकारी दोनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें