फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी में पब्लिक बाइक शेयरिंग की हुई शुरूआत

Tue, 08 Mar 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
public bike sharing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइकिल द्वारा संचालित पब्लिक बाईक शेयरिंग सिस्टम की शुरूआत की। पहले चरण में 100 साइकिलें चलाई गई हैं, जिसे जल्द ही तीन हजार तक करने की योजना है।
विज्ञापन


राव नरबीर ङ्क्षसह ने सबसे पहले उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।  कहा कि उन्हें आज यह खुशी है कि पब्लिक बाईक शेयरिंग सिस्टम कामकाजी महिलाओं के लिए भी लाभदायक साबित होगा।

हमें शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। इसके लिए केवल प्रशासन या सरकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी क्योंकि यह शहर हम सभी का है और इसे साफ-सुथरा व प्रदूषण से मुक्त बनाने का दायित्व भी हमारा ही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना होगा। अपने घर की साफ-सफाई की तरह ही शहर को भी साफ और प्रदूषण मुक्त बनाएंगे। प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हमें मोटराइज वाहनों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए, ताकि हमें साफ और स्वच्छ पर्यावरण मिल सकें।

आदतें बदलनी होगी, कहना होगा मेरा गुडग़ांव
निगमायुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि गुडग़ांव का नाम 100 स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं हुआ, लेकिन जिला प्रशासन तथा शहरवासियों के सहयोग से दिसंबर माह तक गुडग़ांव का नाम सबसे सुंदर व स्वच्छ 10 शहरों की सूची में शामिल होगा। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हम सभी को अपनी आदतें बदलनी होंगी और मेरा गुडग़ांव है, यह इच्छा जागृत करनी होगी।

राहगीरी को दिल्ली ने भी अपनाया
सत्यप्रकाश ने कहा कि पिछले 3-4 वर्षों से गुडग़ांव में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने की पहल राहगीरी दिवस के रूप में हुई। गर्व की बात है कि राहगीरी दिवस को दिल्ली सहित अन्य शहरों ने भी अपनाया। कार फ्री डे व ग्रीन राहगीरी की शुरूआत भी पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायक साबित होंगी। शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता के लिए इस प्रकार के प्रोजेक्ट को कम्यूनिटी ड्रिवन प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है।

यहां बने हैं साइकिल स्टैंड
हरियाणा नेसकॉम के चेयरमैन नितिन सेठ एवं नगारो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मानस फलोरिया तथा साइकूल से दीनानाथ ने बताया कि पहले चरण में तीन स्टेशनों हुडा सिटी सेंटर, किंगडम ऑफ ड्रीम्स तथा यूनिटैक साइबर पार्क पर पब्लिक बाईक शेयरिंग सिस्टम के तहत साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं।

ये लोग रहे मौके पर
इस मौके पर भाजपा नेता अनिल यादव, सारिका पांडा भट्ट, लतिका ठुकराल, स्नेहिल सिन्हा, नगर निगम के संयुक्तायुक्त वाईएस गुप्ता, चीफ अकाउंट ऑफिसर ओपी शर्मा, एसई प्रदीप कुमार, एक्सईएन विकास मलिक, अभिनव वर्मा, राव भोपाल ङ्क्षसह व इंजीनियरिंग कंसलटेंट सीआर बिश्रोई मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें