फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हत्याएं करने वाले साइको किलर ने होश में आते ही पूछा ये सवाल, पुलिस को है एक नया डर

Mon, 08 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल

सार

-साइको किलर को होश आने के बाद गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
-अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को नहीं मिलने दिया नरेश से
-नरेश को आइसीयू से शिफ्ट किया विशेष कमरे में
विज्ञापन
नरेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहे साइको किलर नरेश धनखड़ के होश में आने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को पलवल पुलिस उसे गिरफ्तार करने अस्पताल पहुंची। जब पुलिस ने आरोपी से मिलना चाहा तो वहां मौजूद अस्पताल स्टाफ ने मिलने नहीं दिया।

विज्ञापन


साइको किलर नरेश धनखड़ को बृहस्पतिवार को आइसीयू में होश आ गया था। होश आने के बाद नरेश ने जूस भी पीया था तथा अपने परिवार के सदस्यों से बात भी की थी। इतना ही नहीं नरेश ने अपने भाइयों से अपनी पत्नी व बेटे के बारे में भी पूछा था।

हालांकि पुलिस को अस्पताल के डाक्टरों ने नरेश से यह कहकर मिलने नहीं दिया था कि अभी वह किसी तरह का बयान देने के काबिल नहीं है। उसके बाद पुलिस द्वारा अस्पताल में आइसीयू कक्ष के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, ताकि नरेश होश में आने के बाद भाग न जाए। पुलिस को शक है कि नरेश होश में आने के बाद वहां से भाग सकता है।

विज्ञापन

नरेश की पत्नी और बेटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है तथा उसके परिवार के लोगों पर भी निगरानी रखे हुए हैं। शुक्रवार को भी अस्पताल में नरेश की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा जैसे ही पलवल पुलिस अधिकारियों को यह सूचना दी गई कि नरेश को पूरी तरह से होश आ गया है।
 
उसे आइसीयू से अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है, तुरंत ही शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व अन्य स्थानीय पुलिस कर्मी सफदरजंग अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचते ही जब ही थाना प्रभारी ने नरेश से मिलने का प्रयास किया गया तो मौजूद स्टाफ ने उन्हें नरेश के कमरे में जाने से रोक दिया गया।
 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि स्टाफ ने थाना प्रभारी को यह कहर नरेश से नहीं मिलने दिया कि नरेश का इलाज करने वाले डाक्टर कि जब तक अनुमति नहीं होगी, तब तक नरेश से कोई नहीं मिल सकता। अब थाना प्रभारी देर शाम तक नरेश से मिलने के प्रयास में अस्पताल में मौजूद थे।
विज्ञापन

नरेश की पत्नी और बेटा
पुलिस अब इस प्रयास में है कि जैसे ही डाक्टर की अनुमति मिले तो तुरंत ही आरोपी नरेश से मिले और उसके बयान लेने के बाद उसे गिरफ्तार कर पलवल लेकर आए। उधर पुलिस द्वारा गठित की गई एसआइटी द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
एसआइटी आरोपी नरेश व उसकी पत्नी सीमा के मोबाइल फोन की 31 दिसंबर व एक जनवरी को हुई काल की डिटेल खंगालने में लगी है कि कहां-कहां उनके फोन हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ओमेक्स में नरेश के फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों तथा नरेश के ससुराल वालों के पड़ोसियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने के प्रयास में है। इस बारे में अब फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें