उच्चायोग पर चिपकाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के पर्चे
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में शनिवार सुबह भाजपा के एक कार्यकर्ता ने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर लगे बोर्ड पर काली स्याही से क्रॉस का निशान लगाया और वहां पाकिस्तान मुर्दाबाद का पर्चा चिपका कर रोष व्यक्त किया। इस बाबत वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान उच्चायोग की ओर बढ़ने से रोका गया।
पटपड़गंज में कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
पटपड़गंज इलाके में कांग्रेस ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पटपड़गंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद मां भारती के वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम पाकिस्तान से इस करतूत के बदले की मांग की करते हैं। शोक सभा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन युसुफ, राजेश लिलोठिया, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अरविंदर सिंह लवली, पूर्व मंत्री किरण वालिया, पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, धर्म गुरु ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवा, निगम पार्षद दर्शना जाटव समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
आरडब्ल्यूए ने भी लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के मामले
रोहिणी सेक्टर 6 आरडब्ल्यू के सदस्यों ने पुलवामा के आतंकी हमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रोषित लोगों ने भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हमारी सरकार को अब तत्काल पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखानी चाहिए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अतुल सिंघल ने इस हमले का बदला हमले से लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि देशवासी अब पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
मानव अधिकारी परिषद ने की न्याय की मांग
सीआरपीएफ के जवानों पर पीठ पीछे से किए गए आतंकी हमले के खिलाफ मानवाधिकार परिषद ने सरकार से जवानों को न्याय देने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ ीएंथनी राजू ने कहा कि हम शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हैं और उन्हें पूरा देश नमन कर रहा है। उन्होंने पुलवामा हमले पर शुरू हुई राजनीतिक रोटियां सेकने की नीति का विरोध किया है। उन्होंने कहा अब पाकिस्तान को हिन्दुस्तान के शौर्य की दम्भ दिखाने का समय आ गया है। हमें खून का बदला खून से लेकर अपनी शहीदों को न्याय दिलाना चाहिए।