फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: जामिया फायरिंग के बाद छात्रों का प्रदर्शन, आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 30 Jan 2020 11:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया के छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से लोगों का प्रदर्शन जारी है। इन प्रदर्शनों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि कई जख्मी हुए हैं। वहीं, दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रदर्शन में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र और विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

 


गुरुवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चलाए जाने से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया। पुलिस की भारी संख्या में तैनाती के बीच उसने चिल्लाकर कहा, ‘ये लो आजादी' और गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शन शुरू हो गया। सैकड़ों लोग विश्वविद्यालय के पास जमा हो गए, लोगों ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। 

पुलिस मुख्यालय पर डटे प्रदर्शनकारी
घटना के विरोध में प्रदर्शनकारी देर रात दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर डटे हुए हैं। 

शख्स के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि वे (छात्र) राजघाट पर प्रदर्शन करने की मांग कर रहे थे। हम लोगों ने उन्हें रोका क्योंकि उन लोगों को यहां प्रदर्शन के लिए इस तरह की कोई इजाजत नहीं मिली थी। गोली चलाने वाले शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 

शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे जामिया के छात्र
जामिया के बाहर शख्स द्वारा गोली चलाए जाने के बाद वर्तमान और पूर्व छात्र एफआईआर दर्ज कराने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन पहुंचे। 
 

जख्मी छात्र से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद
जामिया के बाहर शख्स के गोली से जख्मी छात्र शादाब फारूक से मिलने एम्स पहुंचे चंद्रशेखर आजाद। आजाद एम्स के अंदर जाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि फारूक को गुरुवार जामिया के बाहर एक शख्स ने गोली मार दी जिसके बाद छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन

जख्मी छात्र से एम्स में मिले कमिश्नर

दिल्ली पुलिस कमिश्नर प्रवीर रंजन ने एम्स के ट्रामा सेंटर जाकर एक शख्स के गोली से जख्मी जामिया के छात्र शादाब फारूक से मिले। वहां पहुंचकर उन्होंने शादाबा का हाल जाना। 
 

योगेंद्र यादव हिरासत में
दिल्ली गेट के पास प्रदर्शन करने पहुंचे स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि यहां लोग मानव श्रृंखला बनाकर सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध जता रहे थे। 
 

जामिया के बाहर पुलिस बल तैनात
वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्विविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें