फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदार

Sat, 29 Jun 2019 05:12 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो ग्रेटर, नोएडा
विज्ञापन
नेफोवा के बैनर तले शनिवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन (प्रतिकात्मक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के प्रोजेक्टों में फ्लैट खरीदने वाले सैकड़ों खरीदार नेफोवा के बैनर तले शनिवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। सरकार से आगामी बजट में प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए रुपये की मांग करेंगे। खरीदार लंबे समय से फ्लैटों पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने बताया कि सभी प्रोजेक्ट अधूरे हैं। बिल्डर फरार है। हर साल प्रोजेक्टों को पूरा कराकर कब्जा दिलाने की मांग की जाती है, लेकिन सरकार से कोई मदद नहीं मिलती। अब केंद्र सरकार वार्षिक बजट पेश करने जा रही है। इसमें बजट की मांग की जाएगी। दोपहर तीन बजे सभी खरीदार जंतर मंतर पर पहुंचेंगे।

प्रदर्शन में आम्रपाली, रुद्रा बिल्डवेल, आरजी लक्जरी, सुपरटेक, जेपी, अर्थ बिल्डर समेत अन्य प्रोजेक्ट के खरीदार शामिल होंगे। साथ ही मांग की जाएगी कि प्रोजेक्टों को पूरा होने तक सभी खरीदारों के बैंक की ईएमआई पर रोक लगा दें। कब्जा मिलने तक किसी भी खरीदार से ईएमआई न ली जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें