aligarh muslim university
- फोटो : ani
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना मामले में बुधवार को छात्रों से मारपीट व हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि एएमयू का माहौल खराब करने के लिए कैंपस में जिन्ना की फोटो का विवाद खड़ा किया गया है।
स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ने बीजेपी सेल पर फर्जी खबरें चलाने का भी आरोप लगाया है। दिल्ली में शुक्रवार को स्टूडेट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद अजरूदीन ने प्रेसवार्ता में कहा कि एएमयू में जिस प्रकार से छात्रों पर हमला किया गया है, सब सुनियोजित था।
यह सब हिंदू वाहिनी संगठन के इशारे पर हुआ है। संगठन का कहना है कि न्यायिक जांच के दौरान यह देखना चाहिए कि आखिर बुधवार को कैंपस में क्या हुआ था।
वहीं, बीजेपी सेल फर्जी खबरें चला रहा है, इससे आम लोगों में एएमयू के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। इसलिए पूरे मामले की न्यायिक जांच जरूरी है।