छात्रा ने बताया कि एक आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ उसे जनवरी माह से परेशान कर रहा है। आरोपी ने स्कूल जाने के दौरान कई बार रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट किए हैं।
इससे परेशान होकर उसने स्कूल जाना छोड़कर अल्फा-2 सेक्टर में ट्यूशन जाकर परीक्षा की तैयारी की थी। ट्यूशन जाने के दौरान भी आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की। आरोपियों ने 28 जनवरी को कासना कोतवाली से चंद दूरी पर कार में अपहरण का प्रयास किया।
कॉल कर भी करते हैं परेशान, देते हैं धमकी
पुलिस को दी गई शिकायत में कुछ नंबर भी दिए गए हैं। आरोप है कि इन नंबरों से कॉल व मैसेज कर छात्रों को परेशान किया गया है और धमकी भी दी गई है।
वहीं, आरोपियों का कार नंबर भी पुलिस को दिया गया है। एसपी देहात सुनीति ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल व कार नंबर से आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।