फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रख कर सुभाष चौक पर लगाया जाम

Thu, 04 May 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन पहले दर्ज हुए मुकदमें में पुलिस द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी न करने के विरोध में पीड़ित पक्ष ने बृहपतिवार की सुबह सुभाष चौक पर शव रख कर जाम लगा दिया। जाम के दौरान गुस्साएं लोगो ने कार और ऑटो में भी तोड़फोड़ की गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगो ने पुलिस की नही सुनी। पुलिस के काफी प्रयास से जाम आधे घंटे बाद खुला।
विज्ञापन


 जब तक सुभाष चौक के चारों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। था।  पीड़ित  पिता किशन ने आरोपियां को पकडने के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया। जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने जाम लगा रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उपचार के दौरान हुई मौत 
रितु की अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम करा शव को रख कर सुभाष चौक पर जाम लगा दिया । शव के साथ आए पुलिसकर्मी को भी गुस्साएं परिजनों ने कार से  उतार दिया था।
विज्ञापन


क्या है मामला
ज्ञात हो कि साल 2014 में बेहरुमपुर गांव के रहने वाले पिता किशन ने अपनी बेटी रितु की शादी तीहरा गांव के प्रदीप से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष  के लोग रितु को परेशान करने लगे थे। लेकिन पिता किशन ने समझा कर उसको दुबारा ससुराल भेज दिया था। लेकिन 25 अप्रैल को रितु ने ससुरालियों से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई थी, घायल अवस्था में रितु को अस्पताल में भर्ती कराया ,तब से वह अस्पताल में  भर्ती थी। पुलिस ने 25 अप्रैल को पिता किशन ने बयान पर हत्या के प्रयास और दहेज का मुकदमा तिहरा गांव के रहने वाले पति प्रदीप सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नही किया था।

मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए  टीमे बना कर अलग-अलग स्थानों रेड की जा रही है। -विजय कुमार,एसएचओ,सदर थाना गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें