फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर आज से ही धरना-प्रदर्शन बंद 

Fri, 06 Oct 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस अब जंतर-मंतर पर कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं होने देगी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार से ही जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को बंद कर दिया। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कई सालों से धरना-प्रदर्शन पर बैठे लोगों को हटाने के लिए एनडीएमसी को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह एनडीएमसी को पूरा सहयोग करेगी। संसद मार्ग थाने में धरने व प्रदर्शन की मंजूरी के लिए कई संगठन आए लेकिन पुलिस ने एनजीटी के आदेश का हवाला देकर मंजूरी देने से इंकार कर दिया।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जंतर-मंतर पर दो धरना-प्रदर्शन होने हैं। प्रदर्शन करने वाले संगठनों ने एनजीटी के आदेश आने से पहले ही प्रदर्शन करने की पुलिस से अनुमति ले रखी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को नहीं होने देगी। एनजीटी के आदेश को लेकर संगठनों को सूचित कर दिया गया है। इसके बावजूद अगर संगठन प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्हें एनजीटी के आदेश का उल्लंघन पर बंद किया जाएगा। जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की नई दिल्ली जिले की एचएएक्स ब्रांच काम देखती है और वही जिला डीसीपी के आदेश पर अनुमति देती है या नहीं देती है। एचएएक्स ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए अनुमति लेने के लिए एक भी आवेदन नहीं आया ाथा।

नई दिल्ली जिले के डीसीपी स्तर के अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एनजीटी का आदेश आने के बाद जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश के बाद ही अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी।

इस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही जिला पुलिस ने एनडीएमसी को पत्र लिख दिया था। पत्र में कहा गया है कि पुलिस जंतर-मंतर पर बैठे लोगों को हटाने केलिए चलाए जाने वाले अभियान में पूरा सहयोग करेगी। नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एकाद दिन में अभियान चलाकर जंतर-मंतर पर बैठे लोगों को हटा दिया जाएगा।

इस आदेश के बाद पुलिसकर्मी काफी खुश है। उनका कहना है कि हररोज के प्रदर्शनों से वे परेशान थे और अब उनको राहत की सांस मिलेगी। थाने का अधिकांश स्टाफ दूसरा काम करने की अपेक्षा पूरा दिन धरना-प्रदर्शन करने वालों को ही संभालने में लगा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें