फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन से मुक्ति के लिए आमरण अनशन

Wed, 11 Jun 2014 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए दो वर्ष पहले शुरू हुई मांग आंदोलन का रूप ले चुकी है। पॉलीथिन पर रोक नहीं लगने से गुस्साए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों ने तीन दिन से सेक्टर-12 में चल रहे धरना को आमरण अनशन में बदलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सदस्यों का आरोप है कि लगातार प्रशासन और विभागों से मांग के बाद भी पॉलीथिन पर प्रतिबंध नहीं लग रहा। पॉलीथिन के खतरे को भांपते हुए दो वर्ष से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है।

लोगों के विरोध के बाद भी धड़ल्ले से पालीथिन का इस्तेमाल हो रहा है। प्रशासन की अनदेखी से गुस्साए युवा भारत के राज्य प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन मामले की गंभीरता को नहीं ले रहा है। कूड़े में पड़ी पॉलीथिन खाकर पशु मर रहे हैं और मेनहोल व नालियां चोक हो रही हैं।
विज्ञापन


नौ जून को शुरू हुए धरने के बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। ऐसे में आमरण अनशन कर इस ओर लोगों का ध्यान खींचना है। जिससे आने वाली पीढ़ी को पॉलीथिन के खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें