फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में पार्किंग बंद का विरोध, कारोबारियों ने लगाए पोस्टर

Sun, 27 Oct 2019 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में पार्किंग को लेकर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित चार दिवसीय दिवाली मेले एवं लेजर लाइट शो के लिए वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध के खिलाफ व्यापारियों का विरोध शनिवार को जारी रहा। 

विज्ञापन


सेंट्रल पार्क में दिनभर जहां दिवाली मेले के आयोजन की तैयारियां चलती रहीं, तो दूसरी ओर व्यापारियों ने पार्किंग पर प्रतिबंध के खिलाफ पूरी मार्केट में पार्किंग बचाओ, सीपी बचाओ के पोस्टर लगाए। हालांकि इस बीच व्यापारियों ने दुकानों को बंद करने के फैसले को स्थगित कर दुकानें खोलने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली ट्रेडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने बताया कि दिवाली मेले के दौरान कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस प्रतिबंध के कारण पार्किंग भी बंद रहेंगी, जिससे मार्केट में आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि वह दिवाली मेले के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस त्योहार के मौके पर उनकी दुकानों पर आने वाले खरीदारों के लिए वह पार्किंग की सुविधा चाहते हैं।

छोटी दिवाली के मौके पर रोष जताने के लिए व्यापारियों ने दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया था, लेकिन त्योहार पर दुकानों में होने वाले पूजन के मद्देनजर इस फैसले को शनिवार दोपहर स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि अब सीपी की दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने मांग की कि सीपी में आने वाले ग्राहकों के वाहनों का प्रवेश वर्जित न किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें