फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन से धरने पर बैठे एनआईटी निवासी, निगम की निकाली गई शव यात्रा

Fri, 05 Feb 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी दो की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे लोगों की बात न सुनने और समस्या का समाधान न होने के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम की शवयात्रा निकाली और दाह संस्कार भी किया।
विज्ञापन


लोग सड़क बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं और निगम अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने शव यात्रा निगमायुक्त निवास तक निकाली।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें अब भी नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो कि नगर निगम गेट पर 9 दिनों से एनआईटी दो के लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए धरने पर बैठे हैं।

निगम अधिकारियों को ज्ञापन दिया। सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे नाराज लोगों ने प्रशासन को मृत मानकर शुक्रवार को उसकी शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन


शवयात्रा निगम कार्यालय से निगमायुक्त के निवास स्थान तक निकाली गई और बाद में निगम मुख्यालय पर शव का अंतिम संस्कार किया।

इसमें बिजेंद्र गोला, अनुराधा भारद्वाज, अमरजीत रंधावा, विजय विश्वकर्मा, नरेश मेंहदी रत्ता, डॉक्टर अशोक खत्री, नवीन चौधरी, नेमवती गोला, शालनी खत्री, विजय खत्री, राधे योगाचार्य, केशव राज, प्रीतम कपूर, जितेंद्र खुराना, सुभाष नौनियाल, दीवान शाह सिंह, दीपक भाटिया, गौरव कपूर, अंकुर बांगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें