फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर हटाने की मांग, लोगों का हंगामा

Sun, 27 Apr 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी के शांतिकुंज एरिया में एक मकान की छत पर लगे मोबाइल टावरों को हटाने की मांग को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के कैंप आफिस में पहुंचे और उन्हें समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


लेकिन मंत्री ने लोगों को आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। इससे नाराज लोग मोबाइल टावर के पास एकत्र हुए और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से करने का सुझाव दिया।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में मकान मालिक मोबाइल टावरों को किसी भी सूरत में नहीं हटाने की धमकी देता रहा।

सुरजीत सिंह, पंकज दीवान, चंद्रशेखर, दीपक, रघुनंदन शर्मा, नीरज भाटिया, सुंदर सिंह, जेएस राणा, एसके श्रीवास्तव, संदीप खेत्रपाल ने दावा किया कि मोबाइल टावरों के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें