फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस को लेकर फिर भड़के अभिभावक, डीएवी स्कूल पर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Aug 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल्क प्लांट रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में फीस विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अभिभावक ट्यूशन फीस का चैक लेकर स्कूल पहुंचे लेकिन स्कूल प्रबंधन चैक लेने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस की मध्यस्ता में अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच बैठक हुई। लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


दरअसल, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों के बीच कंप्यूटर फीस सहित अलग अलग फंड को लेकर विवाद चल रहा है। अभिभावक शिक्षा के अधिकार कानून के तहत सिर्फ ट्यूशन फीस जमा कराने चाहते हैं। जबकि स्कूल प्रबंधन पूरी फीस की मांग कर रहा है। शनिवार सुबह ट्यूशन फीस का चैक लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचे। लेकिन स्कूल प्रशासन ने चैक लेने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अभिभावक समिति के अध्यक्ष राजन त्यागी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के बार-बार फोन करने के बाद अभिभावक बच्चों की ट्यूशन फीस के हिसाब से चैक बनाकर स्कूल पहुंचे। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अब चैक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच करीब आधा घंटा बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस मौके पर सतीश, नरेश दलाल, सुनील कौशिक, विनित शर्मा, सुरेंद्र, संजीव पांडा, कुलदीप, मनोज तंवर, भावना, श्वेता त्यागी और सपना शर्मा आदि अभिभावक मौजूद थे।

हम शिक्षा विभाग के सभी नियमों का पालन करते हैं। कंप्यूटर फीस, साइंस फीस को लेकर कोर्ट में मामला चला रहा है। हमने अभिभावकों से कहा है कि फैसला आने तक फीस जमा कर दें। यदि फैसला अभिभावकों के पक्ष में आया तो फीस लौटा दी जाएगी। लेकिन अकारण ही कुछ अभिभावकों फीस जमा नहीं कर रहे।-रीना वशिष्ठ काजरू, प्रधानाचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें