फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सेक्स रैकेट का खुलासा: रेड में आठ लड़कियों समेत 14 पकड़े गए; इमरान की जगह पीयूष चला रहा था धंधा

Mon, 10 Mar 2025 07:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-मसाज के कराने के दौरान युवतियों को परोसकर उनसे कराया जा रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
-स्पा किसी इमरान नामक व्यक्ति के नाम 
-अदालत से स्पा का लाइसेंस रद्द कराने की अर्जी पुलिस ने दी
विज्ञापन
दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शाहदरा जिला के स्पेशल स्टाफ ने स्पा और मसाज सेंटर की आढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में आठ युवतियों समेत कुल 14 लोगों को पकड़ा है। इनमें स्पा सेंटर का मैनेजर भी शामिल है। आरोपी की पहचान सोनिया विहार निवासी पीयूष (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने मांगी लाइसेंस रद्द करने की इजाजत
बाकी गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच ग्राहक भी शामिल हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि स्पा का लाइसेंस किसी इमरान नामक व्यक्ति के नाम पर इश्यू है। पुलिस ने अदालत से गुहार लगातार लाइसेंस को रद्द करने की इजाजत मांगी है।

ऐसे जाल में फंसे आरोपी
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कड़कड़डूमा के सैनिक एंक्लेव में स्पा और मसाज सेंटर की आढ़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद फौरन जिले के स्पेशल स्टाफ ने सैनिक विहार स्थित स्पा सेंटर पर एक नकली ग्राहक भेजा।

दो हजार में परोसी जा रही थी लड़कियां
ग्राहक अंदर पहुंचा और उससे मसाज के नाम पर दो हजार रुपये की डिमांड की गई। इसके बाद उसको सेक्स का ऑफर देकर दो हजार अतिरिक्त देने की बात की गई। इसके बाद नकली ग्राहक के सामने कई लड़कियां पेश की गई। बाद में दो हजार रुपये ग्राहक ने और दिए। इसके बाद पुलिस टीम को इशारा कर दिया।
विज्ञापन

छापे में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं
स्पेशल स्टाफ ने मौके पर छापा मारकर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। स्पा मालिक इमरान की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें