फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार कांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले ऐसे चौंकाने वाले राज, पुलिस भी हैरान

Mon, 03 Sep 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने रिमांड पर ऐसे चौंकाने वाले राज खोले हैं, कि पुलिस भी हैरान है। आरोपियों ने कई जगह किराये पर कमरे ले रखे थे।
विज्ञापन


दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-15 में युवती और किशोरियों को बेचकर देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस ने संतोष, मोहम्मद हाकिम और सौरभ को रिमांड पर लिया है। 

उनसे पूछताछ में गिरोह की जानकारी मिली है। वहीं, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, कई सालों से देह व्यापार के गिरोह में शामिल हाकिम उर्फ मामा और सौरभ ने चार माह पहले सेक्टर-15 नया बांस में एक कमरा किराये पर लिया था। 
विज्ञापन


यहां पर गिरोह शामिल लड़कियां दिन भर आती-जाती थीं। लड़की देखने के बाद जब ग्राहक से सौदा जम जाता तो दोनों को पास ही में बने एक गेस्ट हाउस में भेज दिया जाता था। 
 

ग्राहकों की भीड़ बढ़ने पर हाकिम ने करीब दो महीने पहले उसी बिल्डिंग में एक कमरा और किराये पर ले लिया। आसपास रहने वाले लोगों ने मकान मालिक से अनजान लड़कियों और लोगों के आने का विरोध किया, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। 

इसी तरह हाकिम ने अशोक नगर में भी 2-3 जगह किराये पर कमरे ले रखे थे। जो लोग नया बांस गांव आने में संकोच करते थे, उन्हें अशोक नगर में लड़की दिखाने और कमरा उपलब्ध करवाने की पेशकश की जाती थी। 

दोनों दलालों ने कम समय में अमीर बनने का लालच देकर कई सारी लड़कियों को अपने नेटवर्क में शामिल कर रखा था। उनके मोबाइल फोन से लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन

जिन्हें व्हाट्सऐप से पुराने ग्राहकों को भेजकर वे लड़कियां पसंद करवाते थे। गिरोह ने कई नाबालिग लड़कियों को भी बहला फुसलाकर अपना शिकार बनाया और फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने लगे थे।

आपको बता दें कि यह लोग युवतियों और किशोरियों को अगवा करके अन्य शहरों में बेच देते थे। जब लड़कियां खरीदार को पसंद नहीं आती थीं तो उसने संतोष दुष्कर्म करता था और अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें