फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में दिल्ली-एनसीआर को तोहफा: मेट्रो और आरआरटीएस को मिलेगी रफ्तार, परिवहन सेवा होगी मजबूत

Thu, 01 Feb 2024 10:06 PM IST
अनुज कुमार धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजट जारी होने से एनसीार में मेट्रो और आरआरटीएस की प्रस्तावित परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा एनसीआर में परिवहन सेवा मजबूत होगी।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिम बजट में परिवहन सेवाओं में महत्वपूर्ण मेट्रो और रीजनल रैपिड रेल परियोजना (आरआरटीएस) पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह परियोजनाएं न केवल लोगों को छोटे शहरों से बड़े शहरों में कम समय में यात्रा कराएंगी, बल्कि एनसीआर समेत अन्य छोटे शहरों में शहरीकरण और औद्योगीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


बजट में देशभर के मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 21,247 करोड़ रुपये की घोषणा की है। वहीं, आरआरटीएस के लिए 3596 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। इससे मेट्रो और आरआरटीएस की प्रस्तावित परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें रिठाला से नरेला, इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक और साकेत जी ब्लॉक से लाजपत नगर शामिल हैं। 

हालांकि, अभी यह परियोजनाएं कागजों में हैं और इन्हें अभी मंजूरी नहीं मिली है। रिठाला से नरेला तक मेट्रो की परियोजना को लेकर लोग वर्षों से मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है इस लाइन को हरियाणा के सोनीपत के कुंडली तक बढ़ाने की भी योजना है। ऐसे में यह परियाेजना दिल्ली और हरियाणा के भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन

मेट्रो की इन लाइनों पर चल रहा निर्माण कार्य
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) राजधानी में तीन कॉरिडोर के 65 किलोमीटर निर्माण पर काम कर रही है। इनमें पिंक और मजेंटा लाइन का विस्तार और नई गोल्डन लाइन का कॉरिडोर शामिल है। तीनों कॉरिडोर पर कुल 45 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे। मजलिस पार्क से मौजपुर पिंक लाइन पर 12.3 किलोमीटर के कॉरिडोर का निर्माण मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। 

वहीं, जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मजेंटा लाइन और नई गोल्डन लाइन जो एयरपोर्ट से तुगलकाबाद तक होगी का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा हो सकता है। हालांकि, डीएमआरसी इस वर्ष परिचालन के लिए जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक दो किलोमीटर के अंडरग्राउंड बने सेक्शन को खोलने का योजना बना रही है।

आरआरटीएस को भी मिलेगी रफ्तार
आरआरटीएस परियोजना के तहत अभी दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें साहिबाबाद से दुहाई तक नमो भारत ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो चुका है। शेष निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। अंतरिम बजट में आरआरटीएस के लिए 3596 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। 

इसके पहले फेज में तीन कॉरिडोर का निर्माण करने की योजना है। इसमें दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य कॉरिडोर में दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल, गाजियाबाद-खुर्जा, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, गाजियाबाद-हापुड़, दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत शामिल हैं। इन परियोजनाओं को अभी मंजूरी नहीं मिली है। इनको भी जल्द मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

कम समय में होगी यात्रा
इन कॉरिडोर के शुरू होने से एनसीआर में रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी एनसीआर का दायरा 150-175 किमी तक है। आरआरटीएस परियोजनाओं के पूरा होने से एनसीआर के किसी भी शहर से दिल्ली में सफर करने वाले कम समय में दिल्ली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें