फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया तो जब्त होंगे वाहन

Fri, 12 May 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
नगर निगम सीमाक्षेत्र में रहने वाले लोगों पर निगम प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी में है। आवासीय क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों के वाहन जब्त किए जा सकते हैं। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए निगम प्रशासन ने बकाएदारों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि राज्य सरकार ने नगर निगमों से टैक्स वसूली में तेजी लाने का आदेश दिया है। नगर निगम प्रशासन के चारों जोनों में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर जोर देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी सील की गई है। नगर निगम प्रशासन आवासीय क्षेत्रों के बकाएदारों पर शिंकजा कसना चाहता है। 

संयुक्त आयुक्त जोन चार डॉ. गौरव अंतिल ने कहाकि आवासीय क्षेत्रों के बकाएदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। बेहतर होगा कि वह समयसीमा में बकाया जमा करें अन्यथा उनके वाहन जब्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहाकि राज्य सरकार ने लेगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए कई बार छूट प्रदान की। 
विज्ञापन


फिर भी लोगों ने टैक्स जमा करने में रु चि नहीं दिखाई। अब निगम सख्ती से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलेगा। इसमें कोई रियायत नहीं दी जाएगी। बता दें कि चारों जोन में आवासीय, औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्रों में 173589 बकाएदारों पर निगम का 1559 करोड़ 75 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें