फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हथियार लहराते हुए फरार हुए बदमाश

Wed, 26 Jul 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में कार में सवार बदमाशों ने घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी। पिता के बयान पर  पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत सात लोगों के खिलाफ  हत्या और  शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मैदावास गांव का रहने वाला राजकुमार (47) प्रॉपर्टी का काम करता था। रोजाना की तरह वह अपनी कार से घर आ रहा था। गांव के बाहर पहुंचने पर उसे संदेह हुआ कि पीछे आ रही कार उसका पीछा कर रही है। जिस पर उसने अपनी कार तेज कर दी। कार आगे जाकर रामगढ़ की ढाणी के पास डिवाइडर से टकरा गई।

जिसके बाद वह कार से उतर कर अपनी जान बचाने के लिए पास  ही भूसा रखे हुए कमरे में चला गया। इस दौरान बदमाशों ने उसके पैर में दो गोली मारी। पुलिस के अनुसार बदमाश उसके पैर से निकल रहे खून के आधार पर पीछा कर उसके पास पहुंचे। जहां पर उस पर ताबड़तोड़  पांच-छह गोलियां दागीं।
विज्ञापन


बदमाश उसे मृत समझने के बाद हवा में पिस्तौल लहराते निकल गए। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने मृतक के पिता हंसराम के बयान पर गांव के ही दीपक व उसके भाई अमित के साथ उसके दोस्तों के खिलाफ नामजद हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

डीसीपी साउथ अशोक बख्शी के अनुसार दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके कारण हत्या को अंजाम दिया गया है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें