फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर पीटा 

Thu, 31 Mar 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
वारदात - फोटो : buerue
विज्ञापन
मनोहर नगर कालोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार को धावा बोला।  बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही डीलर से मारपीट की।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मनोहर लाल नगर कालोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि बदमाश दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुसे और  उसके साथ मारपीट की।

विरोध करने पर उन्होंने अपने पास रखी पिस्तौल भी दिखा कर उन्हें धमकाने की कोशिश की।  पुलिस के अनुसार उसे अभी तक किसी प्रकार की रंजिश होने की बात नहीं बतायी गई है।
विज्ञापन


न ही किसी पर संदेह जारी किया गया है। पुलिस प्रॉपर्टी  डीलर के मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पटौदी रोड चौकी की पुलिस ने शिकायतकर्ता का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें