फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरोजिनी नगर में सड़क पर अतिक्रमण से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई दिल्ली । सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन और विनायक मंदिर मार्ग के आसपास अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। यहां रोजाना अनधिकृत खाद्य विक्रेता ऑटो रिक्शा के अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क के किनारे कई फूड स्टॉल और ठेले लग जाते हैं। इसके कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन


सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा चालकों का जमावड़ा भी एक बड़ी समस्या बन गया है। दुकानदारों ने बताया कि समस्या को लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं है। स्थानीय निवासी कविता ने बताया की यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, एक अन्य निवासी अंकित ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें