फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिग्नेचर ब्रिज पर ट्राला ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़े भाई और दोस्त के साथ बाइक से कालका जी मंदिर जा रहा था किशोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करावल नगर से रविवार देर रात कालका जी मंदिर जा रहे तीन युवकों की बाइक को एक ट्राला ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक उसमें फंस गई और काफी दूर तक घसीटते हुए गई। इसमें बाइक चला रहे 17 साल के निखिल की मौत हो गई, वहीं 16 साल का इंद्रजीत मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि निखिल का भाई गोविंद बच गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1.45 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को सिग्नेचर ब्रिज पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त हालत में बाइक मिली। पता चला कि पीसीआर कर्मी घायलों को पहले ही सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जा चुके हैं। ट्रॉमा सेंटर में घायलों में से एक की पहचान निखिल के रूप में हुई, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। दूसरे घायल की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई। अस्पताल में मौजूद निखिल के बड़े भाई गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई और पड़ोसी इंद्रजीत के साथ बाइक से कालका जी मंदिर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें