एसटीएफ नोएडा को आज उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब टीम ने इनामी वांछित अपराधी शहजाद सिंह उर्फ मामा को दिल्ली से किया गिरफ्तार कर लिया।
शहजाद सिंह को दिल्ली से एसटीएफ ने गिरफ्त में लिया। जानकारी के मुताबिक शहजाद सिंह को मामा के नाम से भी जाना जाता है, वह मुकीम काला और अनिल दुजाना का विश्वस्त सहयोगी है।
शहजाद सिंह कई वारदातों में शामिल रहा है और इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मामा उर्फ शहजाद थाना बादलपुर के हरेंद्र हत्याकांड का भी मुख्य सूत्रधार रहा है।