फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर प्रियंका का हमला, लिखा-'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या'

Wed, 03 Jul 2019 11:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमर उजाला की खबर को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों की करतूतें चरम पर हैं, जबकि योगी सरकार इससे जुड़े सवालों पर झूठे जवाब दे रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर की एक घटना पर अमर उजाला की खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। लिखा कि उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या’। 

उन्होंने लिखा कि 'उत्तर प्रदेश में अपराधियों की करतूतें चरम पर हैं, और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों?' बता दें कि मुजफ्फरनगर में मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी और कुख्यात अपराधी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें