फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी की बस पलटी, 18 महिलाएं घायल

Fri, 28 Nov 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर से सेक्टर-1 स्थित मदरसन कंपनी में महिला कर्मचारियों को लेकर आ रही बस सेक्टर-11 स्थित एचसीएल चौराहे के पास पलट गई। बस में 52 महिला कर्मचारी सवार थीं। हादसे में 18 महिलाएं घायल हो गई। सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-1 में मदरसन सूमी लिमिटेड कंपनी है। इस कंपनी ने कर्मचारियों को लाने और छोड़ने के लिए अवाना ट्रांसपोर्टर से करार कर रखा है। शुक्रवार को सुबह छह बजे की शिफ्ट के लिए ट्रांसपोर्टर की बस मोदीनगर से स्टाफ को लेने गई थी। वहां से बस में 52 महिला कर्मचारियों को बैठाकर चालक नोएडा सेक्टर-1 स्थित कंपनी के  लिए चला था।

बताया जा रहा है कि कंपनी के निर्धारित समय पर पहुंचने में देरी होने पर चालक ने बस तेज कर दी। तेज गति होने की वजह से चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और करीब 5:30 बजे सेक्टर-11 स्थित डिवाइडर पर उसने बस चढ़ा दी। जिससे बस पलट गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बस से महिलाओं को निकाला। इस बीच थाना सेक्टर-20 पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें