फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गाजियाबाद के लिए साइबर ठगी के लिए बैंक खाते खुलवाने वाला निजी बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी आरबीएल बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर, करंट अकाउंट खुलवाकर इनमें की करोड़ों की हेराफेरी
विज्ञापन

- बिना केवाईसी के ही फर्जी दस्तावेज के आधार खोले गए खाते, बदले में मिला मोटा कमीशन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते खुलवाने के आरोप में निजी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुशाल पार्क, लोनी देहात, गाजियाबाद निवासी इरशाद मलिक (35) के रूप में हुई है। आरोपी ने बिना केवाईसी के आधार पर फर्जी दस्तावेज लेकर करंट अकाउंट खोल दिया।
इस बैंक खाते में करोड़ों रुपये की लेनदेन हुई। पुलिस ने चार आरोपी हरजिंदर उर्फ हरजी, कुलविंदर सिंह, हरजी सिंह और हिमांशु कपूर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस की टीम आरोपी इरशाद के पास पहुंची। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने जॉब दिलाने के नाम पर लिए गए दस्तावेज पर उनसे खाता खुलवा दिया। बाद में इरशाद ने बिना केवाईसी के खाते का संचालन आरोपियों के हवाले कर दिया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि 10 अक्तूबर 2023 को द्वारका साइबर थाने में साइबर ठगी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से बिना ओटीपी आए 88 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
पुलिस टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि ठगी की रकम आरबीएल बैंक में ट्रांसफर हुई। ठगी की रकम लॉरी ट्रेड एक्जिम नामक कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुई। खाता किसी मनमोहन सिंह नामक शख्स के नाम पर रजिस्टर मिला।
पड़ताल में पता चला कि मनमोहन ने नौकरी के लिए अपने दस्तावेज हरजिंदर उर्फ हरजी को दिए थे। बाद में पुलिस ने चार आरोपी हरजिंदर उर्फ हरजी, कुलविंदर सिंह, हरजी सिंह और हिमांशु कपूर को गिरफ्तार लिया। इनसे पूछताछ हुई तो आरबीएल बैंक मैनेजर का पता चला।
छानबीन के बाद आरोपी की लोकेशन आरबीएल बैक, न्यू फ्रेड्स काॅलोनी की मिली। एक टीम ने उसे वहां पहुंचकर दबोच लिया। पूछताछ क दौरान आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर करंट बैंक अकाउंट खोलने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह बैंक की तीन शाखाओं में रिलेशनशिप मैनेजर है।
विज्ञापन

सफरदजंग एंक्लेव इलाके में आरोपी की पहचान हरजिंदर से हुई। उसने इरशाद को मोटे कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलवाने शुरू कर दिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने खाते खुलवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें