फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्पोर्ट्स जूते पहनने के लिए कैदी ने बनवाया मजिस्ट्रेट का फर्जी ऑर्डर, गैंगस्टर नीरज के शौक से उठा पर्दा

Thu, 17 Aug 2023 01:36 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल में बंद कैदी द्वारा साकेत कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट का फर्जी ऑर्डर बनवाने का मामला सामने आया है। तिहाड़ में हाई रिस्क जोन में बंद कैदी गैंगस्टर नीरज उर्फ कूप्पा ने स्पोर्ट्स शूज पहनने के लिए फर्जी ऑर्डर बनवाए। पुलिस ने साकेत थाने में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसे तिहाड़ जेल में बंद कैदी की सनक ही कहेंगे, साथ ही दिल्ली पुलिसकर्मियों की मिलीभगत भी। कैदी ने स्पोर्ट्स शूज पहनने के लिए साकेत कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट का फर्जी ऑर्डर बनवा लिया। साकेत कोर्ट में पेशी के दौरान तिहाड़ में हाई रिस्क जोन में बंद कैदी गैंगस्टर नीरज उर्फ कूप्पा के पुलिस कस्टडी में स्पोर्ट्स शूज पहनने के शौक से पर्दा उठा। 
विज्ञापन


ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि कैदी के पास स्पोर्ट्स शूज कहां से आए और उसने मजिस्ट्रेट का फर्जी ऑर्डर कैसे बनवा लिया। दक्षिण जिले के साकेत थाने में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साकेत थाने में दर्ज प्राथमिकी (नंबर-0277) में कैदी नीरज उर्फ कूप्पा तिहाड़ जेल की हाई रिस्क जेल नंबर-15 में बंद है। 

उसे 9 अगस्त को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। साकेत कोर्ट की लॉक अप में जब तलाशी ली गई तो नीरज ने फीते वाले स्पोर्ट्स जूते पहने हुए थे, जबकि तिहाड़ जेल के नियमों के अनुसार कैदी को स्पोर्ट्स शूज पहनने की अनुमति नहीं है। जब इस अंडर ट्रायल कैदी से जूते पहनने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि जूते पहनने के लिए कोर्ट की अनुमति ले रखी है। 
विज्ञापन


उसने साकेत कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट-दो दक्षिण-पूर्व जिले का ऑर्डर दिखाया। इस ऑर्डर पर कोर्ट की सील भी लगी हुई थी। शुरुआती जांच में कोर्ट के इस ऑर्डर पर संदेह हुआ। कोर्ट में ऑर्डर के बारे में पता किया गया तो वह फर्जी पाया गया। कोर्ट की मोहर व हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। 

शुरुआती जांच में पता लगा कि कैदी नीरज ने स्पोर्ट्स शूज पहनने के लिए कोर्ट का फर्जी ऑर्डर बनवा रखा था। साकेत थाने में कैदी नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए साकेत थाने में एक टीम बनाई गई है। 

 

मिलीभगत को लेकर जांच चल रही
सवाल ये खड़ा होता है कि नीरज के पास तिहाड़ जेल से लेकर साकेत कोर्ट के बीच तक के रास्ते में स्पोर्ट्स शूज कहां से और कैसे आ गए। माना जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से उसे रास्ते में किसी जानकार ने दिए होंगे। सवाल ये भी खड़ा होता है कि इस उच्च जोखिम वाले जोन में रखे जाने वाल कैदी के पास आम व्यक्ति कैसे चला गया। पुलिसकर्मियों की मिलीभगत को लेकर जांच चल रही है। 
विज्ञापन

लूट के दौरान बच्चों से अप्राकृतिक संबंध बनाए थे
संगम विहार निवासी नीरज उर्फ कूप्पा ने अपने साथी के साथ लूट के दौरान दो बच्चों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए थे। इस मामले में नेबसराय थाने में वर्ष 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें