फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में कैदी ने लगाई फांसी

Fri, 25 Apr 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ की जेल नंबर-दो में बुधवार को सजायाफ्ता कैदी विशाल कुमार (28) ने फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि कैदी काफी तनाव में रहता था। जेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जेल अधिकारियों के अनुसार, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी विशाल हत्या के मामले में तीन साल से बंद था। जेल संख्या-दो स्थित फैक्टरी में छत की कील के साथ गमछे के जरिए फांसी पर विशाल लटका हुआ था। अन्य कैदियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


उसे जेल के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। हरी नगर थाना पुलिस हत्या के कोण से भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि डेढ़ साल में जेल में चार खुदकुशी की घटनाएं हो चुकी हैं। दिल्ली गैंग रेप के मुख्य आरोपी राम सिंह के खुदकुशी के बाद जेल संख्या-चार और महिला जेल संख्या-छह में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें