फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन बनीं प्रिशिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम की 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी प्रिशिता गुप्ता ने 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीत लिया। तेलंगाना के हैदराबाद में 12 से 20 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की।
प्रिशिता वर्ष 2027 में पांच अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें फिडे विश्व युवा अंडर-16 बालिका, एशियाई युवा अंडर-16 बालिका, पश्चिम एशियाई युवा अंडर-16 बालिका, राष्ट्रमंडल अंडर-16 बालिका और फिडे विश्व ओलंपियाड अंडर-16 शतरंज चैंपियनशिप शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में उन्हें विभिन्न देशों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिशिता ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सोनू मैम के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन तथा करुण दुग्गल के निर्देशन को दिया। राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद अब उनकी तैयारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर केंद्रित होगी। 15 वर्ष की उम्र में पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके खेल कॅरिअर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें